ब्रह्मपुरी: मानव पर हमला करने वाली बाघिन T-120 को वन विभाग ने किया बेहोश, रेस्क्यू कर लिया कब्जे में
यश कायरकर:
ब्रह्मपुरी वन विभाग ब्रह्मपुरी के अंतर्गत ,दक्षिण ब्रह्मपुरी - वनपरिक्षेत्र अधिकारी (प्रादे) दक्षिण ब्रह्मपुरी कार्यालय द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे कुरण गट क्रमांक 21 में रानभाजी लेने गये 32 वर्षीय अनिल भास्कर दिवटे, रा. बल्लारपुर पर T-120 मादा बाघिन ने हमला कर उन्हें मार डाला था।
*क्या था मामला:*
1. *हमले के बाद दहशत:* इस बाघिन के खेतों और गांव के आसपास घूमने के कारण इलाके के किसान और मजदूरों में दहशत का माहौल था।
2. पहले भी हमले:* इससे पहले भी इसी बाघिन द्वारा मनुष्य और पालतू जानवरों पर हमला कर उन्हें मारने की घटनाएं इसी परिसर में हो चुकी हैं।
3. *गांववालों का आक्रोश:* लगातार हो रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से नाराज गांववालों की मांग पर वन विभाग ने बाघिन को पकड़ने का निर्णय लिया।
*रेस्क्यू ऑपरेशन:*
आज *29/07/2026* को उपक्षेत्र आवळगाव नियतक्षेत्र हळदा के कक्ष क्रमांक 222 में डॉ. रविकांत खोब्रागडे, पशुवैद्यकीय अधिकारी व R.R.T. प्रमुख ता. अ.व्या.प्रा. चंद्रपुर के द्वारा डार्ट तैयार किया गया। इसके बाद श्री अजय सी. मराठे, पुलिस हवालदार (शूटर) ने T-120 मादा बाघिन को डार्ट मारकर बेहोश किया और उसे रेस्क्यू कर लिया गया।
*ऑपरेशन में शामिल अधिकारी:*
यह पूरी कार्रवाई मा. डॉ. कुमारस्वामी एस. आर., उपवनसंरक्षक ब्रह्मपुरी के मार्गदर्शन में हुई। इसमें अरविंद जे. सहायक वनसंरक्षक, आकाश व्ही. सोनडवले वनपरिक्षेत्र अधिकारी, राकेश अहुजा वन्यजीव तज्ञ सहित R.R.T. टीम और अन्य वनकर्मचारी मौजूद थे।
वन विभाग ने बताया कि बाघिन को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा ताकि आगे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं न हों। परिसर के किसानों ने राहत की सास ली।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!