वाढोणा गांव नजदीक तेदुएं की मौत
तळोधी (यश कायरकर)
वाढोणा गांव नजदीक तेदुएं की मौत तलोधी (बा.) वन परिक्षेत्र अंतर्गत आलेवाही कक्ष के वाढोणा गांव मे बस्ती के समिप नर तेंदुआँ आज दोपहर 4बजे म्रुत अवस्था मे पाया गया. आज दोपहर वाढोणा के रामटेकरी निवासी देवाजी ठिकरे अपने आंगन में दुर्गध आने के कारण देखा तो घर के पास ही तेदुआ म्रुत अवस्था में दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सुचना के आधार पर वन विभाग ने मोक्का पंचनामा कर तेंदुए को सावरगांव के वनविभाग कि नर्सरी में शवविच्छेदन कर जलाया गया. तेंदुए कि मौत किसी बिमारी से होने का प्रथमीक अंदाज है. शवविच्छेदन डाँ. गिरीश गभने नागभीड, पशु वैद्यकीय अधिकारी डाँ. शिरीष रामटेके ब्रम्हपुरी, मानद वन्यजीव रक्षक विवेक करंभेकर ब्रम्हपुरी, वन्य जीव प्रेमी यशवंत कायरकर, एसीएफ वाकडे, वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिलाषा सोनटक्के, क्षेत्र अधिकारी औरं वन रक्षक मौजूद थे.




कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!