तळोदी वनपरिक्षेत्र में नव नियुक्त RFO का SWAB संस्था द्वारा स्वागत; अतिक्रमण और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों पर चर्चा



नागभिड प्रतिनिधि:

              तळोदी वनपरिक्षेत्र में नव नियुक्त वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रादेशिक  श्री सूर्यवंशी  का *SWAB संस्था* की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह मुलाकात 20 जुलाई 2026 को दोपहर 12:44 बजे तळोदी वनपरिक्षेत्र कार्यालय में हुई।

      इस अवसर पर परिक्षेत्र के वन संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ज्ञात हो की यह परिसर मानव वन्यजीव संघर्ष के लिए संवेदन सील क्षेत्र माना जाता है। साथ ही अवैध उत्खनन, अतिक्रमण, लकड़ा तस्करी, और शिकार जैसे विषय नए वन परिक्षेत्र अधिकारी के लिए  चुनौतियां है। इन विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
*चर्चा के प्रमुख बिंदु:*
1.  *अतिक्रमण*: वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को रोकने के उपाय
2.  *मानव-वन्यजीव संघर्ष*: गांवों के पास आने वाले वन्य प्राणियों से होने वाले संघर्ष को कम करना
3.  *लकड़ी तस्करी*: अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर नियंत्रण के लिए गश्त बढ़ाना
संस्था के पदाधिकारियों ने नए कार्यकाल के लिए अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और वन संरक्षण के कार्यों में SWAB संस्था हर संभव सहयोग करेगी, ऐसा आश्वासन भी दिया।
*उपस्थिति:*
इस अवसर पर *SWAB संस्था के अध्यक्ष यश कायरकर, उपाध्यक्ष एवं बचाव दल प्रमुख जीवेश सयाम, शैक्षणिक विभाग प्रमुख नितीन भेंडाळे, पदाधिकारी गणेश गुरनुले, आदित्य नाणे, रोहित कापेवार, शुभम निकेशर, पत्रकार गोकुळ भाऊ पाखमोडे* सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नव नियुक्त अधिकारी के साथ समन्वय कर वन और वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत किया जाएगा, ऐसा विश्वास इस बैठक में व्यक्त किया गया।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!