घर मे घुसा भालू , वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू.
सिंदेवाही:
ब्रह्मपुरी वन विभाग ब्रह्मपुरी अंतर्गत आने वाले शिंदेवही वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले डोंगरगांव बीट के डोंगरगांव में ही सुंदर कवडू जुमनाके उनके घर में घुसे भालू को वन विभाग में सुरक्षित रेस्क्यू किया।
भालू के बारे में:
पकड़ा गया भालू पूर्ण विकसित नर भालू है। जो गांव के पास बेर के पेड़ों पर बने मधुमक्खियां के छातों पर शहद खाने के लिए रात को आया था। फिर सुबह-सुबह एक भालू डोंगरगांव में घुसने की जानकारी मिलते ही लोग घर से निकले उसमें से सुंदर कवडू जुमनाके भी अपने घर का दरवाजा खोलकर भालू देखने के लिए निकला लेकिन जैसे ही उसके पास भालू पहुंचे भालू ने छुपाने के लिए जगह ढूंढते हुए उसी के घर में पनाह ली। जुमनाके के ने तुरंत दरवाजा बंद कर भालू को घर के अंदर कैद कर गांव के बिट गार्ड सचिन चौधरी इनको सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई जहां की स्थिति देखते हुए, ए. आर. कुमारस्वामी उपवन संरक्षक ब्रह्मपुरी इनके मार्गदर्शन में अंजलि सायंकार (बोरावार) वन परिक्षेत्र अधिकारी सिंदेवाही इनके नेतृत्व में भालू को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए चंद्रपुर से डॉक्टर रविकांत खोबरागड़े , शुटर अजय मराठे, इनकी रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इतने कोलाहल के बाद में भी भालू घर के अंदर खामोशी से पूर्ण कार्रवाई होने तक सोता रहा। इसके बाद सुबह 11:00 बजे भालू को बेहोश कर चंद्रपुर टी.टी.सी. ले जाया गया।
मोहीम में इनका सहकार्य रहा:
इस मोहीम में सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी अंजलि सायंकार (बोरावार) इनके नेतृत्व में क्षेत्र सहायक नितीन गडपायले, तथा सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के संपूर्ण वन कर्मचारी, स्वाब संस्था के बचाव दल प्रमुख जीवेश सयाम और संपूर्ण स्वाब टीम सदस्य, गांव के पुलिस पाटिल योगेश लोंढे, सरपंच मैडम माधूरी मसराम, माजी सरपंच्या मनिशा अगडे और गांव वालों ने धैर्य से इस मोहीम में वन विभाग की सहायता की।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!