बेमौसम बारिश लाई वन और वन्यजीवों के लिए राहत
तळोधी बा (यश कायरकर);
तलोदी क्षेत्र में कल दोपहर बाद हुई तेज आंधी और बौछारों के साथ रिमझिम बरसात से परिसर के लोगों को गर्मी से काफी निजात मिली है. जिस वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैंऔर खुश नजर आ रहे हैं.
पर यही बरसात जिन लोगों के घरों में शादियों के कार्य चल रहे हैं उनके लिए परेशानी साबित हो गई.
आज आई बरसात ने वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों के लिए काफी राहत दी है. लगातार चलती तेज धूप के कारण परिसर के जंगलों में आग की वारदातें बढ़ती हुई जा रही थीं. मगर इस बरसात ने जंगलों की आग की घटनाओं को काफी हद तक रोक लिया है. जगह-जगह पर इस बारिश की वजह से हरियाली आएगी जिससे घास पत्तियां खाने वाले जंगली जानवरों के लिए ताजा ताजा घास और पत्तियां उग आएंगी. जिस वजह से इन जंगली जानवरों को भी कुछ हद तक भोजन प्राप्त होगा. जिस वजह से यह गांवों की ओर आने से और किसानों की फसलें भी खाने से बच जायेंगी. जिस वजह से वन्यजीव प्रेमी और वन विभाग इस बारिश से तो राहत महसूस कर रहा है.
मगर तेज आंधी से कइ जगहों पर पेड़ गिर जाने से जगह जगह पर विद्युत के तार टूटने से इस परिसर में देर रात तक बिजली गुल रही.
साथ ही किसानों की इस परिसर में धान की फसल की दुबार बुवाई बड़ी मात्रा में इस परिसर में होती है. यह बारिश उनके लिए भी एक वरदान ही साबित हो रही है. जिस वजह से इंसानों से लेकर जानवरों तक सभी इस बेमौसम बारिश से भारी गर्मी से निजात पा कर खुश हो गए हैं.




कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!