गांगलवाडी- तलोधी (बा) मार्ग राहगीरों के लिए मौत का सफर




तलोधी (बा.): यश कायरकर.
       साल भर से पड़ी है रास्ते पर गिट्टी - बोल्डर बांधकाम विभाग,और ठेकेदार दोनों सुस्त
       धूल और फिसलन भरी सड़क पर सफर करना पड़ रहा है जान पर भारी.
      गांगलवाडी - बालापुर- तलोधी  मार्ग पर किसी भी समय दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.     
       रास्ते का कार्य दो  साल से कछुआ गति से चल रहा है . और हर समय सामने से गुजरते वाहन से उड़ने वाली धूल इसकी वजह से आवागमन करने वालों को बीमारियों का  सामना करना पड़ रहा है.
           दो वर्षों भर से शुरू सड़क का निर्माण कार्य निम्न स्तर का और कछुआ गति से हो रहा है. इसकी वजह से मार्ग से आवागमन करने वालों सड़क  पर फैलायी गिट्टी और उससे उड़ती धूल की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही मार्ग पर फैली गिट्टी साल भर से सड़क पर फैली हुई है. सड़क की ऊंचाई बढ़ रही है. इसकी वजह से मार्ग के दोनों किनारे पर भराई करना आवश्यक है किंतु अब तक भराई नहीं की गई है. जिसके कारण दोपहिया स्लीप होकर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. छुट-पुट घटनाओं में तो नित कई वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं. दुर्घटना में किसी को मामूली तो कई लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं. धूल की वजह से इस मार्ग से आवागमन करने वालों को सांस, खांसी, एलर्जी, त्वचा, आंखों में जलन जैसे रोग की शिकायत बढ़ गई है. साथ ही ईस रास्ते पर रोज ही गाड़ी क्रासिंग की वजह से झगड़े होते रहते हैं. और तो और गर्भवती महिलाओं आरमोरी - तलोधी गांव को प्रवास करना हो तो ये 32 कि.मी. का सफर छोड़कर आरमोरी - ब्रम्हपुरी- नागभीड- से होकर तलोधी का 60 - 65 कि.मी. का लंबा सफ़र करना पड़ता है. जो लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी हो गई है.
           कछुआ गति से चल रहे काम की ओर निर्माण कार्य विभाग किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रही है. लोगों को हो रही भारी असुविधा को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द काम पूर्ण करने की मांग की है, अन्यथा रास्ता रोककर आंदोलन करने की चेतावनी रास्ते पर हमेशा वाहन चलाने वाले वाहन चालकों और हमेशा आवागमन करने वाले गांवों के राहगीरों ने दी हैं.

' लंबे मार्ग का काम प्रगति पर है इसकी वजह से लोगों को कुछ तकलीफ तो हो रही है. अब कहीं भी नवनिर्माण किया जाता है, तो कुछ दिनों की तकलीफ के बाद ही बेहतर मार्ग मिल पाता है. लोगों को भी सहयोग करना चाहिए.'
- अधीक्षक अभियंता, PED.
'कोरोना लॉकडाउन के समय सभी प्रकार के निर्माण कार्य ठप पड़े थे. इसके बाद सरकारी नियमों में कुछ बदलाव आते रहे. इसकी वजह से काम में विलंब हो रहा है. अब काम सुचारू होने से जल्द पूरा हो जाएगा.' 
- ठेकेदार, निर्माण कार्य,

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!