योगगुरू रामदेव महाराज के बारे मे अपशब्द प्रयोग किया जा रहा हें उनपर कारवाई कि जाये ईसलीये पतंजलि योग समिती चिमूर, जिला चंद्रपुर कि और से उप विभागीय अधिकारी चिमूर को दिया गया निवेदन

तालुका - प्रतिनिधी ( केवलसिंग जुनी )

चिमूर : - योगगुरू पुज्य स्वामी रामदेवजी ने समस्त विश्व में योग और आयुर्वेद का प्रचार और प्रसार किया हैं। लाखो , करोडों लोगों को योगयुक्त तथा रोगमुक्त जीवन जीने की दिक्षा प्रदान की हैं। आईएमए( NGO ) के पदाधिकारी डॉ. जयलाल व डॉ. लेले  व्दारा आज तक न्यूज चैनल के चर्चासत्र के दौरान जो  विश्व योग गुरु स्वामी रामदेवजी महाराज जी  को अपशब्द कहे और अपमानित शब्द कहे गए, उस कारण देश के समस्त करोडो योगसाधक व अनुयायी आहत हो चुके है । उन्हे ठेस पहुँची है। किसी योगी का इस तरह अपमान करना और लाईव चर्चासत्र के दौरान बदतमीजी से पेश आना इस कृत्य के और आजतक चैनल  चर्चासत्र में हिस्सा लेनेवाले आई एम ए के पदाधिकारीयों का निषेध एवं  कार्यवाही हेतु  ज्ञापन दिया गया।
जिसमे तालुका पतंजलि योग समिती, महिला पतंजलि योग समिती और भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी रमेश कंचर्लावार, सारंग दाभेकर, राम चिचपाले सर, सुभाष नामपल्लीवार, किशोर डोलेबांधे, सौ.दुर्गा सातपुते, सौ. शक्ती बंगारे, योग शिक्षिका कुमारी रवीना दाभेकर का सहभाग रहा है।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!