पवनपार के राइस मिल में बाघिन और बछड़ों का डेरा
पवनपार के राइस मिल में बाघों का डेराhttps://www.publicpanchanama.com/2021/06/blog-post_59.html
पवनपार के राइस मिल में बाघों के बछड़ों का डेरा
सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत, पवनपार (टेकरी) गांवसे सटी हुई 'साईं राइस मिल' के पिछे आज बाघिन अपने बच्चों के साथ लोगों को दिखाई दी. जिसे देखने के लिए गांव और बाजु वाले गांवों से शेकडो लोग इकट्ठा हुए. लोगों द्वारा वहां ३ बाघ होने की संभावना जताई है. जिन्हें भगाने के लिए वनविभाग की रॅपिड रिस्पांस युनीट (R.R.U.) की चम्मु , सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री ए.आर. गोंड, गुंजेवाही के क्षेत्र सहायक श्री कुलमेथे,और सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के वनकर्मी, और सिंदेवाही पोलीस मोक्केपर उपस्थित है. लोगों मे गांव के नजदीक बाघों के होने से दहशत पैदा हो गई है. और ईन बाघों को जंगल में भगाने की मांग हो रही है. वनविभाग द्वारा बाघों को जंगल की ओर भगाने की कोशिश की जा रही है. पर लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी, जिस कारण बाधा उत्पन्न हो गई थी. फिर वनविभाग और पोलीस ने लोगों से सहकारिता करने की अपील की. और बाद में दोपहर ३ बजे के दरम्यान जंगल के और जाते देखा गया.



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!