राजुरा व्यापारी संघठन द्वारा भिक मांगो आंदोलन का प्रदर्शन किया





राजूरा वसंत मुन) 
सरकार द्वारा किए गए लॉकडॉउन के विरुद्ध में  दि.6/4/2021 राजूरा व्यापारी संघटन ने स्थानिक राजूरा तहसील के कार्यालय के प्रांगण तथा राम मंदिर के समक्ष भीक मांगो आंदोलन का प्रदर्शन  बहुसंख्या में व्यापारी संघटन द्वारा कटोरा हाथ में लेकर भिक मांगो आंदोलन का प्रदर्शन किया गया। 

                         राजुरा व्यापारी संघटन के अध्यक्ष श्री. राधेश्याम अडनिया ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल 22 मार्च 2020 से लेकर लगातार लॉकडाउन का सिलसिला बना रहा इसके चलते छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े व्यापारियों तक का स्पेयर में मंगाए गए मालमत्ता का पूर्ण तरीके से गोदाम में ही रखा गया था। इस साल की तुलना में नए साल की शुरुवात में बचा हुआ सामग्रियों को बेचने के लिए निकाला गया था। पुनः एक बार 6 अप्रैल 2021 से सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के चलते पुनः एक बार व्यापारियों का धंधा ठप होने से व्यापारी संघटन ने क्रोधित होकर भिक मांगो आंदोलन का बहुसंख्या में प्रदर्शन  किया गया। लॉकडाउन किए जाने के चलते यहां की जनता को अस्त व्यस्त होना पड़ रहा है और इसकी लिखित पूर्वक ज्ञापन पत्र यहां के तहसीलदार श्री. हरीश गाड़े को दी गई है। पिछले एक साल से लॉकडाउन के चलते यहां पूरा धंधा चौपट हुआ और पुनः लॉकडाउन के चलते यहां आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है इसके विरुद्ध स्थानिक व्यापारी संघटन ने हाथ में कटोरा पकड़कर भीक मांगो आंदोलन का प्रदर्शन किया। 

                         इस आंदोलन का नेतृत्व व्यापारी संघटन के अध्यक्ष श्री. राधेश्याम अडानिया, उपाध्यक्ष श्री. जितेंद्र देशकर, सचिव राज्जेबली बंदाली, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भाऊ गुंडावर, सतीश भाऊ धोटे, दिनकर भाऊ अकनूरवार, अशोक चैनानी तथा समस्त व्यापारी बहुसंख्या में उपस्थिति दर्शाई गई।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!