कुएं में फांसी लगाकर ससुराल में की युवक ने आत्महत्या



   
तलोधी (बा.)
सिंदेवाही पुलिस स्टेशन अंतर्गत नांद गांव के किसान मंगेश सावसागडे इनके खेत के कुएं में चिकलगांव में अपने ससुराल में साली की शादी के लिए आए मोटेगांव निवासी अमर नामदेव बोरकर (30) ने आज सुबह 7:30  के दरम्यान कुएं में उतर कर  चढ़ने उतरने की लोखंडी सलीया को रस्सी बांध फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  जिसकी जानकारी सुबह 10:00 बजे लोगों द्वारा सिंदेवाही पुलिस स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंचकर प्राथमिक तपास पुलिस हवलदार श्री शंकर राऊत इन्होंने सिंदेवाही पुलिस स्टेशन के थानेदार योगेश घरे के मार्गदर्शन में मौका पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए सिंदेवाही शव लाया गया।  ‌ आगे का तपास सिंदेवाही पुलिस कर रही है । कहा जाता है कि मृतक को दारू की लत थी।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!