बाघ के अंगों की तस्करी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार



बाघ के अंगों की तस्करी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंद्रपूर : मोहम्मद सुलेमान बेग

दिनांक 17 जून को मुख्य वनसंरक्षक, चंद्रपुर वनवृत्त चंद्रपुर, विभागिय वन अधिकारी द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सहाय्यक वनसंरक्षक (संलग्न अधिकारी), चंद्रपुर वन विभाग, चंद्रपुर व वनपरिक्षेत्र अधिकारी, चंद्रपुर परिक्षेत्र (प्रादेशिक) ने मौजा पडोली ता. जि. चंद्रपुर पडोली- घुग्घूस रोड पर एक वाहन में बाघ के अंगों की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी करने पे उनके पास से 6 बाघ की हड्डियां, 6 बाघ की मूंछें, 5 बाघ के पंजे और उपरोक्त वाहन जब्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ करते हुए, उन्होंने मामले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ईश्वर दौलत मेश्राम के फार्म पर 3 से 4 साल पहले चार आरोपियों ने एक बाघ को इलेक्ट्रिक करंट से मार डाला और बाघ का शिकार करने के बाद उसे गड्ढा खोदकर दफनाया गया था । प्राप्त जाणकारी के आधार पर बाघ को दफनाने वाले जगह की खुदाई करने पर बाघ की हड्डियों को जब्त कर लिया गया । इस मामले में आरोपी विजेंद्र मनोहर सिडाम ,अविनाश जगन्नाथ रायपुरे ,शरद मनोहर सिडाम, ईश्वर दौलत मेश्राम, सखाराम कोंडुजी मडावी , बंडु आत्माराम बावणे , गुलाब काशिनाथ कुसराम , सुरेश सिताराम कन्नाके , व नितेश उमाकार जुमनाके ,सभी को हिरासत मे लिया गया । वन विभाग के ए.एल सोनकुसारे, सहायक वन संरक्षण अधिकारी, एस.एल लखमावाड़, वी.ए राजुरकर चिचपल्ली वनपरीक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन में इस मामले की जांच सुरू हैं।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!