पत्नी के जलती चिता पर ली पती ने छलांग
चंद्रपुर : मोहम्मद सुलेमान बेग
19 वर्षीय नवविवाहिता का शव कल गोंडपिपरी तालुका के भंगाराम तळोधी गांव के पास एक कुएं में मिला वह तीन महीने की गर्भवती थी। वह कल शाम शौच करने बाहर गई थी, काफी समय होने के बाद परिवार के लोगो ने उसे खोजना सुरू किया लेकिन एक लंबी खोज के बाद, उसे गाँव के बाहर एक कुएँ के पास लोटा और चप्पल मिली। गोंडपिपरी पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। खोज करने के बाद कुएं में रुचिता की लाश का पता चला। मौत की वजह स्पष्ट न होने से रुचिता के पति को एक बड़ा झटकासा लगा था। कल दोपहर को रुचिता अंतिम संस्कार करते वक्त अग्निदेह सुरू ही थी पति ने उसके चीते में आग लगा दी उस जगह एक दुखद माहौल था। लेकिन रुचिता केे पती के दिमाग में कुछ ओर चल रहा था। अचानक वह रुचिता के जलती चिता पर भाग खडा हुवा आसपास मौजुद लोगो द्वारा उसे बाहर निकाला गया, लेकिन वह अपनी पत्नी के बिना एक पल भी नहीं रहना चाहता था। वह आखिरकार भाग गया और सीधे कुएं में कूद कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!