ट्रेन से कटकर 4 साल की मादा बाघिन की मौत* *वडसा वन पर परिक्षेत्र में गोंदिया बलहरशाह मालगाड़ी से हुई घटना.

ट्रेन से कटकर 4 साल की मादा बाघिन की मौत*
*वडसा वन पर परिक्षेत्र में गोंदिया बलहरशाह मालगाड़ी से हुई घटना.
यश कायरकर:
 वडसा वन विभाग वर्ष के अंतर्गत आने वाले वडसा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत एक मादा बाघिन की ट्रेन से कटकर मौत होने की घटना सामने आयी।
      जानकारी के अनुसार सुबह गोंदिया से बल्लारशाह की तरफ जाने वाली मालगाड़ी से सुबह 6:00 बजे के दरमियान वडसा वन परिक्षेत्र में आने वाले गांधीनगर के पास एक तीन से चार साल उम्र की युवा मादा बाघिन की ट्रेन से कटकर मौत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही वडसा वन विभाग के सहायक उपवन संरक्षक चौहान सर उनके मार्गदर्शन में वडसा वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय धांडे इन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका चौकशी कर मादा बाघिन का शव विच्छेदन करने के बाद उसे घटनास्थल के करीब ही जला दिया गया।
     "हाल के दिनों में गोंदिया - बलहरशाह रेल मार्ग पर कई बाघ, भालू, तेंदुए, गौर, सांभर , चितल, अजगर जैसे सैकड़ो वन्य जीव कुचले जा रहे हैं। जिसके लिए इस मार्ग से तेज गति से जाती गुजरती हुई मालगाड़ियां हैं। जो की ताडोबा , नागझीरा, नवेगांव बांध जैसे अभायरण्य से होते हुए गुजरती है। इन हादसों को रोकने के लिए 'वन विभाग व रेलवे विभाग' द्वारा उचित कदम उठाना चाहिए।" - स्वाब नेचर केअर फाऊंडेशन।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

झिंदाबाद!