कुएं में गिरकर मादा तेंदुआ मृत।
यश कायरकर;
नागभिड वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले,मसली बिट के खेत परिसर के कुएं में गिरकर एक देढ़ साल की मादा तेंदुए की मृत्यु होने की घटना सामने आई है।
पानोली निवासी भैयाजी मानकर इनके खेत में स्थित सायगाटा रोड से सटे हुए बिना कटडे के कुएं में 4 दिन पूर्व मादा तेंदुआ गिरकर मौत होने की घटना आज सुबह परिसर में पहले दुर्गंध की वजह से जानकारी मिलने से सामने आई। मौका स्थल पर पहुंचकर वन विभाग कर्मचारियों ने मृत तेंदुए को निकालकर शव विच्छेदन कर, मौका स्थल पर ही को जला दिया।
मृतक तेंदुआ करिबन देढ़ साल की होने की जानकारी मीली। उसके सभी अंग सुरक्षित थे। शव विच्छेदन पशु विकास अधिकारी ममता वानखेड़े, ने किया। किसी शिकार का पिछा करते हुए मादा तेंदुआ कुएं में गिरकर पानी में डुबने से मृत होने की संभावना है। वन गुन्हा नोंद कर दिया गया है। इस वक्त झेप संस्था के अध्यक्ष पवन नागरे, नागभीड वन परिक्षेत्र अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!