चंद्रपुर क्षेत्र में सैंड सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास 1 MLD फ़िल्टर वाटर प्लांट लोकार्पित
चंद्रपुर क्षेत्र में सैंड सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास
1 MLD फ़िल्टर वाटर प्लांट लोकार्पित
चंद्रपूर :(मोहम्मद सुलेमान बेग)
कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मान. प्रमोद अग्रवाल ने आज दि .20.12.2020 वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के हि.लालपेठ उपक्षेत्र स्थित सैंड सेग्रीगेशन एंड प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। प्लांट पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि ओबी से रेत निकालने की यह पहल पर्यावरण और नदियों को नया जीवन देगी।
प्रमोद अग्रवाल ने आह्वान किया कि कोल इंडिया की सभी कम्पनियों में ऐसी पहल करनी चाहिये। इस अवसर पर सीएमडी आर. आर. मिश्र, डीटीओ मनोज कुमार साहब, डीटीपीपी अजित कुमार चौधरी, सीवीओ अमित कुमार श्रीवास्तव साहब,चंद्रपुर क्षेत्र के एजीएम आभाष चंद्र सिंह,कोयला श्रमिक सभा एचएमएस वे.को.ली.महामंत्री फ्रांसिस दारा जी ,हि.लालपेठ उपक्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक घनश्याम प्रसाद ,एवं जेसीसी सदस्य तथा एरिया वेलफेयर सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।
ततपश्चात उन्होंने 1 MLD फ़िल्टर प्लांट स्थानीय आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोकार्पित किया और भटाड़ी ओपन कास्ट खदान का निरीक्षण किये।
भूमिपूजन कार्य का शुभारंभ प्रफुल्ल कुमार ,खान प्रबंधक माना इंकलाइन के द्वारा किया गया तथा पंडित मथुरा प्रसाद पांडे जी द्वारा पूजा संपन्न कराई गई कार्यक्रम का संचालन ए.के दास,उपक्षेत्रीय इंजीनियर हिं.लालपेठ उपक्षेत्र के द्वारा किया गया।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!