करें योग रहे निरोग
करें योग रहे निरोग
स्वास्थ्य अच्छा तो सब कुछ अच्छा ।
रोग ग्रसित नही होगा कोई बच्चा ।।
अपने तन मन से रोग दुर करें ।
आओ सब मिलकर योग करें ।।
यह तन सभी शक्तीयों का खजाना।
यौगिक क्रिया से उसे सक्रिय बनाना ।।
ज्ञान और विवके से हम भोग करें ।
आओ हम सब मिलकर योग करें ।।
योग पर ना धन खर्च करें ।
ना रोगी पर कोई दवा करें ।।
योग से अपना तन मन स्वस्थ्य करे ।
आओ हम सब मिलकर योग करें ।।
सूर्योदय से पहले उठकर
अपनी नित्य क्रिया करें ।
अपने दिल दिमाग को स्वस्थ्य करें ।।
आओ हम सब मिलकर योग करें ।।
सदा निरोगी काया उसकी
जो नियीमत रुप से योग करें ।
जीवन तो खुशियों से जीया करें ।।
आओ हम सब मिलकर योग करें ।।
_________________________
महेंद्र सोनेवाने "यशोमन"
गोंदिया
मो. 9421802067
दिनांक : 21/06/2020



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!