मुस्लिम एजुकेशनल सोशल & कल्चरल ऑर्गनायज़ेशन द्वारा संविधान दिन संपन्न
मुस्लिम एजुकेशनल सोशल & कल्चरल ऑर्गनायज़ेशन चंद्रपूर द्वारा मनाया गया संविधान दिवस
चंद्रपूर (प्रतिनिधी)
26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष में मुस्लिम एजुकेशनल सोशल & कल्चरल ऑर्गनायज़ेशन चंद्रपुरने बिनबा गेट चंद्रपुर में संविधान पर चर्चा इस विषय पर सभा आयोजित की। सामान्य लोगों को संविधान का महत्व और उस की निर्मिति के लिए संविधान सभा ने क्या क्या परिश्रम किए और हमारे लिए एक दुनिया का सब से अच्छा संविधान दिया इस सभा में प्रमुख वक्ता डॉक्टर एडवोकेट कल्ल्यान कुमार प्रमुख मार्गदर्शक रहे। डॉक्टर कल्ल्यान कुमार ने अधिकारों की बात तो हम हमेशा करते है मगर नागरीको के धारा 51A में दिए हुए मूलभूत कर्तव्य को हम कितना निभा रहे इस बात पे ज़ोर दिया और पूरे 11मूलभूत कर्तव्य को लोगों को समझाया। एड फरहाद बेग ने हमारे भारतीय संविधान की निर्मिती, उसे बनाते वक्त संविधान सभा में मौजूद 22 मुस्लिमों ने बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया था।डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान पूरा होने के बाद विशेष आभार जनाब नसीरूद्दीन अहमद और मौलाना हसत मोहानी ई का किया था। वो क्यू ? संविधान द्वारा दिए गए अधिकार एवम् नागरिकों की जिम्मेदारियां जैसे विषय पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं के कानून की भी जानकारी दी।22 मुस्लिम संविधान सदस्यो के क्या भूमिका निभाई इस भी रौशनी डाली गई। लोगों ने कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम संविधान की प्रस्तावना पठन से हुई। कार्यक्रम का संचालन निसार शेख़ तथा आभार अहमद खान ने किया कार्यक्रम का संपूर्ण नियोजन व आयोजन संस्था के डॉक्टर ऐज़ाज़ शेख़, सचिव श्री हातिम कनचवाला। उपाध्यक्ष नाहिद हुसैन, रहमान पटेल, निसार शेख़ , तौसिफ खान, अहमद खान, शब्बिर पठान, एड जावेद शेख़, इमरान शेख़ , अज़हर शेख़, समीर मिर्ज़ा का विशेष सहकार्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में रहमत नगर सिस्टर कॉलोनी के लोग की विशेष उपस्थित थे।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!