आदर्श मीडिया असोसिएशन ने किया पोलखोल
बल्लारपूर (प्रतिनिधी)
आज दिनांक 2 जून 2020 को आदर्श मीडिया एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिया झाबंरे और जिला अध्यक्ष अनूला सरकार जी को श्री तपन डाली ने चंद्रपुर जिला अस्पताल में बुलाकर जिला अस्पताल के डॉक्टर निखिल माडुरवार , डॉक्टर आकाश मोरे और अन्य सरकारी अस्पताल के स्टाफ की पोल खोलकर रख दी, तपन डाली का कहना हैं की, 31 मार्च को तपन डाली चंद्रपुर के जिला सरकारी अस्पताल में एडमीट हुये और 3 एप्रिल 2020 को उनका हाथ का आपरेशन हुआ, आँपरेशन के पहले डाँक्टर 2 अप्रैल को सारा प्रोसीजर करने के बाद आकाश मोरे ने तपन जी को कहा की उन्हे 4000/- रुपये खर्चा लगेगा , तपन जी चाय बेचकर अपना गुजारा करते हैं और उनके पास बि पी एल कार्ड होने के बावजूद आकाश मोरे ने उनसे 4000/- की मांग की, जब तक तपन जी ने रुपये दिये नहीं तब तक उन्हें ओ. टी में नहीं लिया गया। रुपये देने के बावजूद भी तपन जी का आँपरेशन सक्सेस हुआ नहीं। डाँक्टर के लापरवाही के कारण आज भी तपन जी को तकलिफ उठाना पड रहा, आज दिनांक 2 जून को ऐक्सरे निकाल ने पर पता चला की उनके हाथ की हड्डी आँपरेशन के पहले जैसे ही है। डाँक्टर नागरेचा ने बताया की हड्डी के कुछ तुकडे भी फसे हुये हैं। डाँक्टर निखिल माडुरवार के पास जाने पर एक नयी बात पता चली की, हाथ में जो प्लेट डाली गयी, उसे निकालकर राँड डालना पडेगा, तब भी तपन जी तयार थे, लेकीन निखिल माडुरवार ने सरकारी अस्पताल के बजाय खुद के अस्पताल में 50, 60 हजार लगाकर आँपरेशन करने की बात बोले. एक तरफ डाक्टर नागरेचा, निखिल माडुरवार अपने प्रायव्हेट अस्पताल चलाते हुये, सरकारी अस्पताल में भी लाख रुपये तनखा पर नौकरी कर रहे हैं और सरकारी अस्पताल में आये हुये मरीजो के साथ लापरवाही कर के फिर अपने ही अस्पतालों में इलाज करने बोलते हैं। इस बात की जानकारी वैद्यकीय अधिक्षक सोनारकर सर को देने तपन जी के साथ आदर्श मीडिया एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिया झाबंरे और जिला अध्यक्ष अनूला सरकार गये तब उन्होंने भी कारवाई करने के बजाय अपने हाथ उठा लिए, चंद्रपुर जिला सरकारी अस्पताल में सरकारी अधिकारी और कर्मचारीयों की मनमानी तानाशाही लुट चल रही हैं तपन डाली जैसे न जाने कितने गरीब लोगों को इन डाँक्टरोने खैराती अस्पताल के नाम पर गरीब जनता को लुट रहे हैं। तपन डाली का कहना है की डिसचार्ज के बाद उन्हें डाँक्टर / नर्स ने बिल भी नहीं दिये और वैद्यकीय अधिक्षक सोनारकर जी कहते हैं शिकायत करो. इनता खुलासा होने के बाद भी मरीज खुद बताने के बाद भी ऐक्सरे दिखाने के बाद भी सोनारकर ने मरीज के बात को टाल रहे थे। डाँक्टर सोनारकर और अन्य डाँक्टर नर्सो ने मिलकर गरीब तपन डाली से 4000/- लिए और आँपरेशन भी ठीक से नहीं किया। अब कोरोना खत्म के बाद ही जिला अस्पताल में तपन जी का इलाज करेंगे ऐसे डाक्टर सोनारकर, नागरेचा ने बताया, तब तक तपन जी को दर्द सहेना है , डाँक्टर आकाश मोरे ने तपन जी को कहा है की मै 4000/- लिए ऐसा किसी के पास भी शिकायत दर्ज करे, इसका मतलब सरकारी अस्पताल मे इलाज करने आये मरीजो को लुटने में सभी का सहयोग है । इस गंभीर विषय पर आदर्श मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी मान जिल्हाधिकारी खेमनार साहाब के पास डाँक्टरो की शिकायत दर्ज करने वाले हैं ।।



कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत:
झिंदाबाद!